Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / सुरक्षा बलों ने 28 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया

मध्य प्रदेश / सुरक्षा बलों ने 28 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 28 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सली मारी गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि गढ़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कदला वन क्षेत्र में तड़के पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हुआ। उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) और माओवादियों की एक शाखा भोरमदेव कमेटी की कमांडर सुनीता और विस्तार दलम में सक्रिय एसीएम सरिता खटिया मोचा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने कहा कि उनके पास से बंदूक, कारतूस, कुछ अन्य गोला-बारूद और नक्सल साहित्य बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)