Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / आष्टा एवं इछावर में चोरी-छिपे सामान बेचने वाले दुकानदारों पर लगाया जुर्माना, दुकान की सील

आष्टा एवं इछावर में चोरी-छिपे सामान बेचने वाले दुकानदारों पर लगाया जुर्माना, दुकान की सील

सीहोर : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू है। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। राजस्व एवं पुलिस अमले द्वारा आष्टा एवं इछावर में अवैध रूप से दुकानें खोलकर चोरी छिपे से सामान बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही कर दुकानों को सील किया गया।

प्रशासनिक अमले द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा समस्त नगरवासियों को सख्त चेतावनी देते हुए अपील की है कि कोई भी अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले अन्यथा सजा और जुर्माने की करवाई की जाएगी। इछावर क्षेत्र के ब्रिजिशनगर, बोरदी कला, दिवडि़या, चैनपुरा, मूडला सहित अनेक गांव में भी प्रशासनिक अमले द्वारा कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)