Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / अन्न उत्सव में राशन वितरण न करने पर एसडीएम बेरसिया ने की दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाही

अन्न उत्सव में राशन वितरण न करने पर एसडीएम बेरसिया ने की दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाही

* राशन विक्रेताओं से पांच हजार रुपये की प्रतिभूति राशि राजसात करने के दिए आदेश

( राजेन्द्र शर्मा )

आम सभा,बैरसिया।

शासन के निर्देशानुसार प्रदेश की प्रत्येक दुकान पर प्रतिमाह अन्न उत्सव मनाया जाना है एवं अन्न उत्सव के दौरान प्रत्येक दुकान से न्यूनतम 25% परिवारों को राशन वितरण किया जाना है। किंतु जनपद बेरसिया की पंचायत महोली, धमर्रा, करोंदिया, जेतपुरा, ललरिया, नजीराबाद, खताखेड़ी, बेहरावल, सुनगा, अमरपुर, तरावली खुर्द, पिपलिया हसनाबाद, बिरहा श्याम खेड़ी, कुल्होर, लंगरपुर, बर्रीछीर खेड़ा, इमलिया नरेंद्र, ललोई, खंडारिया की शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं द्वारा शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए अन्न उत्सव के दौरान राशन का वितरण नही किया। इस संबंध में उपरोक्त दुकानों के विक्रेताओं को अनुविभागीय अधिकारी बैरसिया के द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाकर सभी विक्रेताओं से 5000 रुपये की प्रतिभूति राशि राजसात करने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)