Wednesday , March 18 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / स्कूल के शिक्षक और प्रबंधक ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

स्कूल के शिक्षक और प्रबंधक ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आठ साल की एक बच्ची के साथ बृहस्पतिवार को उसके स्कूल के एक शिक्षक और प्रबंधक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची कोतवाली थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है।

बच्ची ने स्कूल से घर आने के बाद अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई। इसके बाद उसके पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)