Tuesday , March 24 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने मोटर वाहनों के दावों के तुरंत निपटान के लिए फास्टलेन क्लेम सेटलमेंट को लॉन्च किया

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने मोटर वाहनों के दावों के तुरंत निपटान के लिए फास्टलेन क्लेम सेटलमेंट को लॉन्च किया

मुंबई : अपने ग्राहकों को दावों के निपटान का सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए, भारत की प्रमुख साधारण बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने अपने मोटर बीमा ग्राहकों के लिए एक मूल्य-वर्धित सेवा के रूप में फास्टलेन क्लेम सेटलमेंट की शुरुआत की है। इस मूल्यवर्धित सेवा के अंतर्गत, ग्राहकों को मोटर वाहनों से संबंधित कम मूल्य के दावों के लगभग तुरंत निपटान का विकल्प उपलब्ध होता है। दावों के निपटान में महज कुछ मिनट लगेंगे, जो ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाएगा।

लॉन्च के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, अतुल देशपांडे, हेड – क्लेम एवं डिजिटल, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, ने कहा, “एसबीआई जनरल में, हमने हमेशा ग्राहकों को केंद्र में रखते हुए समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास किया है, जो अंततः ग्राहकों की संतुष्टि को ग्राहकों की खुशी में बदल देगा। हम इस बात को दृढ़ता से मानते हैं कि, ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने में टेक्नोलॉजी तथा डिजिटल सॉल्यूशंस अहम भूमिका निभा सकते हैं। फास्टलेन क्लेम सेटलमेंट के साथ, हमारा लक्ष्य मोटर वाहनों से संबंधित दावों के निपटान की प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करना है, जिससे वाहनों के निरीक्षण, कागजी कार्रवाई और पूछताछ की आवश्यकता कम हो सके।”

फास्टलेन क्लेम सेटलमेंट (FCS) इस बात की एक और मिसाल है कि, एसबीआई जनरल ब्रांड अपने ग्राहकों को सुरक्षा और भरोसा, दोनों प्रदान करने के वादे पर पूरी तरह खरा उतरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)