Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / आर के डी एफ विश्वविद्यालय में स्थापित होगी सत्यार्थी चेयर

आर के डी एफ विश्वविद्यालय में स्थापित होगी सत्यार्थी चेयर


आम सभा, भोपाल।

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा यदि आपने अपने अंदर का बच्चा जीवित रखा है तो इसमें कोई संदेह नहीं कि आप एक अच्छे मनुष्य हैं। वे रामकृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बाद विधि विभाग के विद्यार्थियों से चर्चा कर रहे थे।
इस चर्चा में भाग लेते हुए श्रीमती रुचि कपूर ने बताया कि उनके बहुत सारे ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिसमें मानवीय संवेदनाओं को संजौने और जागृत करने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने बताया कि बहुत शीघ्र उनके संरक्षण में एक मेडिकल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है जहां बच्चों के पोषण एवं चिकित्सा के लिए बहुत सारे कदम उठाए जाएंगे। सत्यार्थी से उन्होंने कहा कि आपकी बातों से हम सबको बहुत प्रेरणा मिली है और हम चाहते हैं कि बाल अपराध और शोषण से उन्हें मुक्त कराने के अभियान में सारे लोग एक साथ जुड़ें।
रामकृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति सिद्धार्थ कपूर भी बातचीत में शामिल थे. उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया की यदि रामकृष्ण धर्मार्थ विश्वविद्यालय को इस कार्य के लिए सहयोगी बनाया जाएगा तो वे उसका स्वागत करेंगे। इस बातचीत से यह निष्कर्ष निकल कर सामने आया कि शीघ्र ही बाल अपराध रोकने तथा बचपन बचाओ के अभियान में सत्यार्थी चेयर की स्थापना कर अध्ययन के नए सोपान तय किये जा सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)