Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सत्यार्थ फाउंडेशन चलाएगा नि:शुल्क संस्कार केंद्र

सत्यार्थ फाउंडेशन चलाएगा नि:शुल्क संस्कार केंद्र


(उमेश चौबे)
*आम सभा*,सिलवानी।

नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन विगत 5 वर्षों से सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण की विभिन्न गतिविधियों को संचालित करता आया है। इसी क्रम में नौनिहालों को नैतिक शिक्षा, संस्कार, वैदिक संस्कृति, रीति एवं नीति, दैनिक आचार व्यवहार, एवं महापुरुषों के जीवन चरित्र से परिचय कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सत्यार्थ फाउंडेशन द्वारा संस्कार केंद्र खोला गया है। जिसका शुभारंभ 10 अप्रैल 2023 दिन सोमवार को, ज्ञान सागर मिडिल स्कूल बेगवांखुर्द सिलवानी मैं किया गया है। संस्कार केंद्र का शुभारंभ सिलवानी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी एवं बीआरसीसी नरेंद्र रघुवंशी के कर कमलों द्वारा वैदिक रीति और मंत्रोच्चार के साथ किया। उक्त संस्कार केंद्र में लोग अपने 6 वर्षों से 14 वर्ष तक के बालक बालिका को संस्कार केंद्र में रजिस्ट्रेशन करा कर शिक्षित कर सकते हैं। संस्कार केंद्र में पूर्णता निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। संस्कार केंद्र में प्रवेश के लिए अभी 50 सीटें निर्धारित की गई है। सत्यार्थ फाउंडेशन के संस्कार केंद्र में नगर के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। संस्कार केंद्र प्रति सप्ताह रविवार के दिन सुबह 10 से 12 तक संचालित होगा। इसमें विद्वान भी बच्चों के बीच में आकर अपना समय एवं मार्गदर्शन दे सकते हैं। उक्त संस्कार केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में बीएसी गोविंद नामदेव, उच्च माध्यमिक शिक्षक विजय कुमार सोनी, वार्ड नंबर 15 के जनप्रतिनिधि पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मयंक रघुवंशी शिक्षक,कुशवाहा समाज के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, समाजसेवी हरी सेवक साहू, रघुवीर साहू ज्ञान सागर मिडिल स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने नगर के लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराएं। संस्कार केंद्र का शुभारंभ करने पर अनुविभागीय अधिकारी महोदय रवीश श्रीवास्तव, एसडीओ महोदय सतीश चितबार, तहसीलदार सीजी गोस्वामी, नगर परिषद सिलवानी के अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक वीरेंद्र यादव, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू ने फाउंडेशन के सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
सत्यार्थ फाउंडेशन द्वारा यह बहुत ही सराहनीय प्रयास किया गया है इसकी बहुत आवश्यकता है हम सब मिलकर इस संस्कार केंद्र को सफल बनाएंगे।
*नरेश रघुवंशी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिलवानी*
नई पीढ़ी को संस्कार और नैतिक शिक्षा देने की दिशा में संस्कार केंद्र मील का पत्थर है। सत्यार्थ फाउंडेशन के सदस्यों की इस पहल की सराहना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)