( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा,बैरसिया।
म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की प्रांतीय कार्यकरणी की सहमति से सतीश शर्मा उच्च श्रेणी शिक्षक एवं म.प्र. शिक्षक संघ कांग्रेस के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष को मोर्चे का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है आगामी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चे द्वारा निर्णायक भूमिका निभाई जाएगी जिससे कि समस्त कर्मचारियों की मांगों का निराकरण हो सके इस संदर्भ हेतु सतीश शर्मा को मोर्चे का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने पर मोर्चे के विभिन्न संगठनों’ मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों ने बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। मोर्चे के संरक्षक म.प्र. अपाक्स के अध्यक्ष भुवनेश पटेल और पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष एल एन केलाशिया म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस के संरक्षक वीरेंद्र खोंगल म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष एवं मोर्चे के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष महेंद्र शर्मा म.प्र. लिपिक शासकीय वर्ग अध्यक्ष एमपी द्विवेदी. म.प्र.स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एसबी सिंह. क्लास 3 कर्मचारी संघ म.प्र.कार्यकारी अध्यक्ष एसएन रजक. तहसीलदार कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष गुलाब सिंह आर आई संघ के अध्यक्ष फिरोज खान. नगर निगम के अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी समग्र शिक्षक संघ की कार्यकारिणी प्रांत अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा म.प्र. शिक्षक कांग्रेस के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष गिरीश दायत. मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री राजकुमार चंदेल म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष विजय रायकवार सहायक शिक्षक एवं शिक्षक मोर्चे के प्रांतीय संयोजक सुभाष शर्मा मध्य प्रदेश निमित्त शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष अश्विनी चौबे म.प्र.शासकीय शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र कौशल एवं महामंत्री जितेंद्र शाक्य. म.प्र.आयुष विभाग के अध्यक्ष संदीप जैन. म.प्र.प्रांतीय शिक्षक संघ के महामंत्री राकेश पांडे .म.प्र. वाहन चालक अध्यक्ष साबिर खान. म.प्र.शिक्षक कांग्रेस की कोषाध्यक्ष श्रीमती अनीता सारस्वत. म.प्र. गुरुजी संघ अध्यक्ष दलजीत कौर अन्य संगठनों के अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सतीश शर्मा को बधाई दी है।
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सतीश शर्मा बने म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष