आम सभा, गोरखपुर। सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा टीम ने लखनऊ (गोमतीनगर) में पहुँचकर आई.ए.एस. में 341 वें रैंक पर चयनित आयुष विक्रम सिंह जी को उनके आवास पर मोर्चा की ओर से बधाई देते हुए मोमेंटो और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उनके पिताजी अवध विहारी सिंह ( जज) के साथ साथ उनकी माता जी भी उपस्थित रहीं। आयुष विक्रम सिंह मूलतः हरखा, कुशीनगर के निवासी हैं। आज के आयोजन में मोर्चा टीम से मनोज सिंह, अनिल कु सिंह, सुधीर सिंह (सिहटीकर), प्रभंजन सिंह उपस्थित रहे।