Tuesday , February 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / संस्कृति बचाओ मंच ने महाकाल मंदिर परिसर में फिल्मी गीतों पर किए गए लड़कियों के डांस पर जताया ऐतराज कहा कड़ी हो कार्रवाई

भोपाल / संस्कृति बचाओ मंच ने महाकाल मंदिर परिसर में फिल्मी गीतों पर किए गए लड़कियों के डांस पर जताया ऐतराज कहा कड़ी हो कार्रवाई

आम सभा (नि.प्र.) भोपाल। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने महाकाल मंदिर परिसर में लड़कियों द्वारा फिल्मी गीतों पर फिल्मांकन करने पर रील बनाने पर कड़ा एतराज जताया है उन्होंने कहा कि हमारे धर्म स्थल क्या इन चीजों के लिए है वहां का प्रशासक क्या कर रहा था वहां मंदिर प्रशासन को इसकी चिंता करनी चाहिए हमारे धर्म स्थलों में कभी कोई फटी जींस में नृत्य करता है कभी फिल्मी गीतों पर फिल्मांकन करता है इस प्रकार के कार्यो को संस्कृति बचाओ मंच कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए वहां के प्रशासन को यह देखना चाहिए कि किस ने फिल्म की रील बनाकर वहां पर अभद्रता की है उसका संस्कृति बचाओ मंच घोर विरोध करता है इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)