Saturday , February 28 2026
ताज़ा खबर
होम / खेल / सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

सुंगुसी जूनियर के दो गोल ने पंजाब को बेंगलुरु के खिलाफ जीत दिलाई

बेंगलुरु
सुंगुसी जूनियर एफियोंग के पहले हाफ में दागे गए दो सटीक गोल की बदौलत पंजाब एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में बेंगलुरु एफसी को 2-0 से हराया।

‘द शेरस’ ने इस सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की और तीन अंक के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गए, जबकि बेंगलुरु एफसी चार अंक के साथ छठे स्थान पर बरकरार है। सुंगुसी जूनियर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।