Sunday , November 2 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सहयोगश्री संस्था ने रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

सहयोगश्री संस्था ने रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि


* संस्था के सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन नेहरू नगर चौराहा पहुंचे

आम सभा, भोपाल।

प्रदेश की अग्रणी सामाजिक संस्था सहयोगीश्री के अध्यक्ष महेंद्र दवे एवं सचिव प्रतिपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में शनिवार को नेहरू नगर चौराहे पर ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में कई रेल यात्रियों के मारे पर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के सदस्यों एवं आमजनों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर दुर्घटना में मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की।
महेंद्र दवे ने कहा कि ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना भयानक थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत ही दुःखद और मन को शोकाकुल कर देने वाली है। ईश्वर इस हादसे में मृत लोगों को अपने चरणों में स्थान दें और पीड़ित परिजनों को संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक शोक संतप्त एवं प्रभावित परिवारों के साथ है। सहयोगश्री संस्था द्वारा संतप्त परिवारों को मदद भेजी जा रही है, जो प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा होगी।
दवे ने कहा कि श्रद्धांजली सभा में समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति दर्शाती है, कि हमारा देश प्रत्येक भारतीय के हृदय में धड़कता है, और कही भी होने वाली दुखद घटना के लिए प्रत्येक नागरिक के मन, मस्तिष्क और जीवन पर प्रभाव डालती है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता विनय पांडे, राजेश हिरवे, प्रमोद नायर, प्रकाश मोटवानी, राधेश्याम प्रजापति, सुश्री लक्ष्मी कबुलाशी, लवलेश तिवारी, संजय मालवीय, राजीव त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)