Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / सागर : पल्लवी मौर्य को मिला गोल्ड मैडल

सागर : पल्लवी मौर्य को मिला गोल्ड मैडल

दैनिक आम सभा, सागर : सदर मंडल में पुरानी सदर वार्ड क्र. 6 में निवासरत भाजपा कार्यकर्ता रंजीत सिंह मौर्य की पुत्री पल्लवी मौर्य ने एम वी.वी.एस. की परीक्षा में आल इंडिया में 1807 वीं रैंक पाकर सागर का नाम रोशन किया है। पल्लवी मौर्य भोपाल के गांधी मेडीकल कॉलेज में अंतिम वर्ष हेतु अध्ययनरत थी पल्लवी मौर्य के दादा श्री अंबिका प्रसाद मौर्य शिक्षा विभाग में पदस्थ थे और प्राचार्य के पद से रिटायर हुये। उनकी इस सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है और उनकी इस सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालो में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सौरभ केशरवानी, राजेश सैनी, रामकुमार साहू, अनुराग प्यासी, हरिओम केशरवानी, श्याम सुंदर मिश्रा, राजेश राजपूत, मुकेश हरयानी, सतेन्द्र मौर्य, अमरजीत कुशवाहा, धनीराम पटैल, तुलाराम पटैल, रामलखन, सोहन यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)