
रुडकी। कुड़ी नेतवाला के संदीप, अखिल, आदेश, संदीप कुमार और राहुल ने गांव के एक किसन के यहां पांच सौ रुपये रोज पर मजदूरी की थी। दस दिन के बाद भी मजदूरी न मिलने पर उन्होंने काम छोड़ दिया। गत दिवस उन्होंने किसान से मजदूरी की रकम मांगी तो उसने अपने परिवार के एक युवक के साथ मिलकर मजदूरों से मारपीट की। उन्होंने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही हे।
Dainik Aam Sabha