Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल: गुवाहाटी में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील

नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल: गुवाहाटी में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील

नई दिल्ली :

गुवाहाटी में नागरिकता विधेयक के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ढील दी गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. दिसपुर, उजान बाजार, चांदमारी, सिलपुखुरी और जू रोड सहित कई स्थानों पर दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं. ऑटो-रिक्शा और साइकिल-रिक्शा सड़कों पर नजर आएं लेकिन बसें अब भी नदारत रहीं. शहर में पेट्रोल पंप भी खोल दिए गए हैं, जहां वाहनों की लंबी कतारें दिखीं. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ढील दी गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस लोगों को इस ढील की जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल कर रही है. हालांकि, स्कूल और कार्यालय अब भी बंद हैं.

नागरिकता विधेयक के संसद में पारित होने के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया था. गौरतलब है कि असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने कहा कि राज्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन काफी हद तक थम गए हैं, पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है कि स्थिति फिर से नियंत्रण से बाहर न हो जाए.’हम शांति के रास्ते पर अग्रसर हैं. आज एक बेहतर दिन है, लेकिन हम कड़ी निगरानी रखेंगे. हमारे पास अपने कर्तव्य हैं, और हमारी टीमें अथक प्रयास कर रही हैं. यह कठिन समय है, लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)