Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / गुना / कोरोना टीकाकरण के लिए दी जायेगी 200 रूपये प्रोत्‍साहन राशि

गुना / कोरोना टीकाकरण के लिए दी जायेगी 200 रूपये प्रोत्‍साहन राशि

आम सभा, गुना : शासन द्वारा निर्णय लिया गया है की कोरोना टीकाकरण सत्र के दौरान प्रत्‍येक टीकाकरण केन्‍द्र पर दो आशा कार्यकर्ताओं को प्रति सत्र 200 रूपये प्रत्‍येक की राशि प्रदान की जायेगी। यह राशि कोविड-19 के टीकाकरण सत्रों के दौरान सहयोग कर रहीं आशा कार्यकर्ता, शहरी आशा अथवा आशा सहयोगी को प्रदान की जायेगी। आशा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा हेतु मास्‍क, सैनिटाईजर, हेण्‍ड ग्‍लब्‍ज भी उपलब्‍ध कराये जायेंगे। यह आदेश राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत मिशन संचालक सुश्री छवि भारद्वाज द्वारा जारी किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)