Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / RRB Group D Result 2019: फरवरी में ही आएगा ग्रुप डी का रिजल्ट, जल्द खत्म होगा इंतजार

RRB Group D Result 2019: फरवरी में ही आएगा ग्रुप डी का रिजल्ट, जल्द खत्म होगा इंतजार

RRB Group D Result 2019: अभी तक आरआरबी ग्रुप डी के रिजल्ट की घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले ये रिजल्ट 13 फरवरी को घोषित हो सकता था। इसके बाद कुछ जगहों पर 16 फरवरी और 17 फरवरी की भी डेट आई। इन दोनों ही दिन परिणाम नहीं आया। इसके बाद आरआरबी एएलपी (असिस्टेंट लोको पायलट) व टेक्नीशियन सेकेंड सीबीटी की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एएलपी व टेक्नीशियन उम्मीदवार 20 फरवरी रात 11 बजकर 59 मिनट तक आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे यानी उसके बाद ही रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने की संभावना है। लेकिन ये तय है कि रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट की घोषणा फरवरी माह में कभी भी हो सकती है। रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट का इंतजार करीब 1 करोड़ 89 लाख परीक्षार्थी कर रहे हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि 23 फरवरी को रोजगार समाचार में नई 1 लाख 30 हजार भर्तियों की सूचना आएगी। उससे पहले आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट घोषित हो सकता है। जाहिर है कि अब ग्रुप डी रिजल्ट में चंद दिन ही रह गए हैं। एक रेलवे अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हम रिजल्ट वेबसाइट पर जारी करने की बिल्कुल सटीक तिथि नहीं बता सकते, लेकिन रिजल्ट इस माह घोषित कर दिया जाएगा। इस माह रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी है। पिछले साल फरवरी-मार्च माह के दौरान ही रेलवे ने ग्रुप डी के 63000 पदों पर भर्तियां निकाली थी। इन पदों पर सीबीटी भर्ती परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर तक चली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)