Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / ट्विटर पर रॉबर्ट वाड्रा से चूक, तिरंगे की जगह डाला पराग्वे का झंडा

ट्विटर पर रॉबर्ट वाड्रा से चूक, तिरंगे की जगह डाला पराग्वे का झंडा

नई दिल्ली
रविवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान हुआ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति ने भी लोधी एस्टेट में अपने मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने एक ट्वीट किया जिसमें उनसे चूक हो गई। दरअसल उन्होंने ट्वीट करते हुए तिरंगे की जगह पराग्वे देश का झंडा पोस्ट कर दिया। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।

रॉबर्ट वाड्रा ने जो झंडा ट्वीट किया है उसमें भी तीन रंग हैं। जिसमें बसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे नीला रंग नजर आ रहा है। बीच में एक चक्र भी है। लेकिन हमारे देश के झंडे में सबसे नीचे हरा रंग होता है। पराग्वे दक्षिण अमेरिका का एक देश है।

रॉबर्ट वाड्रा ने वोट करने के बाद सेल्फी के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘हमारा अधिकार, हमारी ताकत! आप सबको बाहर आना चाहिए और वोट डालना चाहिए। अपने प्रिय लोगों के सम्मिलित भविष्य, सेक्युलर, प्रोडक्टिव और देश के सुरक्षित भविष्य के लिए हमें आपके सहयोग की जरूरत है।’

बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि वह देश का लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘जनता में आक्रोश है और वर्तमान सरकार से त्रस्त है। मुझे पता है कि बाजेपी सरकार जा रही है।’ प्रियंका गांदी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम किसी बात का जवाब नहीं देते हैं। वह इधर-उधर की बातें करते हैं। 15 लाख रुपये, दो करोड़ रोजगार पर उन्हें जवाब देना चाहिए और राहुल गांधी की चुनौती स्वीकार करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)