Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में राजस्‍व निरीक्षक रिश्‍वत लेते गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में राजस्‍व निरीक्षक रिश्‍वत लेते गिरफ्तार

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक को सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर की टीम ने पांच हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जिलाधिकारी जे पी सिंह ने तत्काल प्रभाव से आरोपी राजस्व निरीक्षक को निलंबित भी कर दिया है। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की पुष्टि भी की है। उप जिलाधिकारी बरहज गजेन्द्र कुमार ने इस प्रकरण के संबंध में मंगलवार को बताया कि बरहज तहसील में कार्यरत अशोक कुमार पांडेय राजस्व निरीक्षक ग्राम शेरवा बभनौली, तहसील बरहज, जनपद देवरिया ने एक भूमि संबंधी पैमाईश करने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग एक व्यक्ति से की थी। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर से की थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सतर्कता अधिष्ठान ने मंगलवार को तहसील बरहज में रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार पांडे को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)