Tuesday , December 16 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / विजय संकल्प अभियान के परिणाम होंगे सकारात्मक, कार्यकर्ता इसे बनाएं सफल : खत्री

विजय संकल्प अभियान के परिणाम होंगे सकारात्मक, कार्यकर्ता इसे बनाएं सफल : खत्री

( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा, बैरसिया।

भाजपा हर्राखेड़ा मंडल के क्लस्टर कलारा एवं गुनगा शक्ति केंद्रों के बूथ विजय संकल्प अभियान का कार्यक्रम गुरुवार को शर्मा मैरिज गार्डन कलारा में आयोजित हुआ। जिसमें बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान हमारे लिए परिणाम मूलक होने वाला है। इसके परिणाम काफी सकारात्मक होंगे, इसलिए सभी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में टीम भावना का निर्माण होगा। कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर जनता के बीच पहुंचेंगे। पार्टी के जनाधार को और मजबूत करेंगे। इस अभियान से पार्टी के 51 फीसदी वोट के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। एवं सभी ने संकल्प लिया।
*ये लोग रहे मौजूद*
कार्यक्रम मे शुभम गुप्ता विधानसभा विस्तारक जिला मंत्री तीरथ सिंह मीणा वासुदेव गुप्ता नरेश शर्मा विजय शर्मा घनश्याम शर्मा मंडल अध्यक्ष सुनील जाट भगवत सिंह जादौन देवेंद्र कुमार गजराज सिंह कुशवाह रवि माझी एवं जिला के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र की टोली बूथ समिति सदस्य, पन्ना प्रमुख एवं दोनों शक्ति केंद्रों में निवासरत भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)