Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / अशोकनगर / गरीबों के मसीहा की प्रथम पुण्यतिथि पर पौधे लगाकर किया याद

अशोकनगर / गरीबों के मसीहा की प्रथम पुण्यतिथि पर पौधे लगाकर किया याद

आम सभा, विशाल सोनी, अशोकनगर। सोमवार को बृजेश सिंह गुर्जर की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर मित्रगणों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें श्री गुर्जर हमेशा सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़- चड़ कर हिस्सा लेते थे, और बृजेश गुर्जर को गरीबों का मसीहा भी लोग मानते थे क्योंकि वह हमेशा गरीबों की मदद करते थे, व गरीब परिवारों की बेटियों की शादियां किया करते थे।

इस दौरान उनके परिवार व मित्रगणों ने पुण्यतिथि के मौके पर माता मंदिर पहुंच कर पौधा रोपण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों में बुंदेल सिंह गुर्जर, रामकुमार यादव, लालाराम गुर्जर, चंदन साहू, गोलू ग्वाल, नीलम पाल, रामेश्वर रजक, देवेन्द्र गुर्जर, अभिषेक मोहरी, राजेश अहिरवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Subscribe Youtube Channel, and connect with you local Area News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)