Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / महिला से बलात्कार के आरोप में रिश्तेदार गिरफ्तार

महिला से बलात्कार के आरोप में रिश्तेदार गिरफ्तार

बलिया : बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय विवाहिता के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके एक निकट संबंधी को गिरफ्तार किया गया है। रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने सोमवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम महिला घर में अपने बच्चे के साथ सो रही थी, तभी उसके जेठ का लड़का अश्वनी राम वहां पहुंचा तथा महिला के घर में अकेले होने का लाभ उठाकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना के समय महिला का पति मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। महिला के पति की शिकायत पर अश्वनी राम के विरुद्ध सोमवार को नामजद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)