Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / रायसेन / जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा के लिए पंजीयन 15 दिसम्बर तक

रायसेन / जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा के लिए पंजीयन 15 दिसम्बर तक

आम सभा, भोपाल : जवाहर नवोदय विद्यालय रायसेन में सत्र 2021-22 में कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन पंजीयन 15 दिसम्बर 2020 तक किए जाएंगे। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव द्वारा जिले के सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक संस्था प्रमुखों, प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वेबसाईट पर अपने विद्यालय में दर्ज सभी कक्षा 5वीं एवं 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का ऑनलाईन पंजीयन 15 दिसम्बर के पूर्व कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय बाड़ी में कक्षा 6वी एवं कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु परीक्षा में सहभागिता कर सकें।

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन पंजीयन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in या nvs/en/admission-jnvst-class/itms.nic.in के प्रवेश पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण किया जा सकता है। इसके साथ ही सत्र 2021-22 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र भी आमंत्रित किए जा रहे है, जिसके लिए कक्षा 8वी में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन पंजीकरण 15 दिसम्बर 2020 तक वेबसाईट www.navodaya.gov.in या nvsadmissionclassnine.in पर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)