Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / आरसीसीपीएल ने मैहर माता के शारदीय नवरात्र श्रद्धालुओं के लिए लगवाया कैंप

आरसीसीपीएल ने मैहर माता के शारदीय नवरात्र श्रद्धालुओं के लिए लगवाया कैंप

आम सभा, मैहर : मध्यप्रदेश के मैहर (सतना जिले) में त्रिकूट पर्वत पर देवी शारदा का एक अति प्राचीन मंदिर हैं। देवी शारदा का यह मंदिर देश के 52 शक्तिपीठों में भी शामिल हैं। पौराणिक मान्यता है कि जब देवी सती को अपने कंधे पर लेकर भगवान शिव शोक में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे थे, तब देवी सती का हार इसी पहाड़ी पर गिरा था। देवी सती का हार यहां गिरने की वजह से ही इस स्थान का नाम माई का हार यानि मैहर पड़ा। साल भर इस शक्तिपीठ में भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्रि के दिनों में यहां लाखों की संख्या में भक्त मां शारदा के दर्शन करने पहुंचते हैं। भक्त माता की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर तक कतार लगाए दर्शन की आस में खड़े रहते हैं। करीब 1063 सीढ़ियां चढ़ने के बाद दर्शनार्थियों को माता के दर्शन होते हैं। मैहर के शारदा मंदिर से चमत्कार के कई किस्से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)