Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / रवि किशन बोले- भोजपुरी को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करवाकर ही रहेंगे

रवि किशन बोले- भोजपुरी को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करवाकर ही रहेंगे

भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ बेबाकी से बात रखते हुए कई मुद्दों पर जवाब दिए। पहली बार बीजेपी से चुनकर संसद पहुंचे रवि किशन ने कहा कि उनके पास गोरखपुर के विकास को लेकर कई सारी योजनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि वह भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल कराने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह भाषा कई देशों में बोली जाती है और मॉरिशस में दूसरी भाषा के तौर पर मान्यता दी गई है।

इसके साथ ही, रवि किशन ने कहा कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म सिटी खोलना। उन्होंने कहा कि बतौर सांसद उनके लिए कई चुनौतियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)