
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में स्थित होटल में 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के परिचित युवक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। खबर के अनुसार महिला सतना से भोपाल घूमने आई थी। वह अपने परिचित से मिली। वह उसे होटल में लेकर गया और जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने महिला को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। जबकि महिला इस अपराध के घटित होने के बाद सीधे थाने पहुंची और उसने केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Dainik Aam Sabha