
आम सभा, रानीपुर : संक्रमित कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में उत्पन्न हुए संकट के समय में सबसे ज्यादा कठिनाई रोजमर्रा के मजदूर, असहाय, गरीब लोगों को सबसे ज्यादा उठानी पड़ रही है। लॉक डाउन में पूर्ण रूप से कार्य बंद होने से इन लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा है। हालांकि शासन प्रशासन और कई सामाजिक संस्थाएं इन लोगों की मदद के लिए आगे भी आई हैं। जो लगातार इन लोगों को खाने से लेकर सूखा राशन वितरित कर रही हैं। ऐसी ही हेल्पिंग हैंड्स संस्था मानवता सेवा की मिसाल बनकर सामने आई है जो लगातार गरीब जरूरतमंदों में खाना मुहैया करा रही है।
विपदा की घड़ी में मददगार बनी हेल्पिंग हैंड्स संस्था की टीम ने आज फिर बैरियर नंबर 6, जटवाड़ा पुल स्लम बस्ती, न्यू शिवालिक नगर स्लम बस्ती, राजा बिस्किट, रोशनाबाद, बैरियर नंबर 5 पर गरीब, जरूरतमंदों लोगो को पेट भरने के लिये खाना और बच्चों में मास्क वितरित किए है। जो बहुत ही सराहानीय कार्य है। वहीं गरीब, मजदूर और असहाय लोगों में भी हेल्पिंग हैंड्स संस्था के कार्यों की प्रशंसा हो रही है।

हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक अमित जांगिड़ ने बताया कि लॉक डाउन में जरूरतमंदों के लिए संस्था द्वारा लगातार खाना मुहैया कराया जा रहा है। और प्रशासन को साथ लेकर भोजन वितरण के पुण्य कार्य में पूरी टीम अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभा रही है। उन्होंने बताया कि भोजन वितरण में स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेषकर ख्याल रखा जा रहा है। और एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर जरूरतमंदों को खड़ा कर खाना बांटा जा रहा है।
जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन ना हो सके। उन्होंने बताया कि भोजन वितरित करते समय लोगों से लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की जा रही है। उन्होंनेे बताया कि धीरवाली से शर्मा देवी 70 वर्षीय बुजुर्ग माता जी ने अपनी पेंशन के पैसों में से 25 किलो चावल और 20 किलो आटा देकर पुण्य कार्य में भागीदार कर अपना सहयोग किया हैै। जो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संकट के समय में हम सभी को आगेे आना चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। संस्था उपाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि संस्था के लोगों ने भोजन वितरित करते समय सरकार की गाइडलाइनो को अमल में लाने की अपील भी की है।
जिससे कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी राष्ट्रीय आपदा है, किंतु इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इससे बचाव के लिए सामान्य दूरी रखना और साफ-सफाई किया जाना बहुत ही आवश्यक है। पुण्य कार्य में अभिनव, योगेश जांगिड़, मनिंदर, रवि कश्यप, त्रिलोक, पी.के.बंसल, पंकज जैनर इंदरपाल वर्मा, जोगिंदर त्यागी, सत्येंद्र चौहान अपना भरपूर सहयोग दे रहें हैं।
Dainik Aam Sabha