Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / रामविलास पासवान के भाई और सांसद रामचंद्र पासवान का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

रामविलास पासवान के भाई और सांसद रामचंद्र पासवान का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान के भाई और सांसद रामचंद्र पासवान का आज निधन हो गया. सांसद रामचंद्र पासवान दिल्‍ली के राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में भर्ती थे. बता दें कि 12 जुलाई को सांसद रामचंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ा था. रामचंद्र पासवान लगातार चार बार से एलजेपी के समस्‍तीपुर से सांसद थे.

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में आज दोपहर 1:24 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. रामचन्द्र पासवान का पार्थिव शरीर आरएमएल अस्पताल से उनके दिल्ली स्थित आवास की ले जाया जा रहा है. रामचन्द्र पासवान का पार्थिव शरीर कल 9 बजे दिल्ली से पटना लाया जाएगा. पटना में कल लोजपा प्रदेश कार्यालय पार्थिव शरीर को रखा जायेगा. कल दोपहर 1 बजे रामचन्द्र पासवान का पार्थिव शरीर उनके संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर लाया जाएगा. इसके बाद अंतिम संस्कार पैतृक गांव (खगड़िया) सहरबन्नी में किया जायेगा.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक जताया और कहा कि रामचंद्र पासवान जी गरीबों और दलितों के लिए बहुत काम किये. वह हर मंच से किसानों और नौजवानों के अधिकारों के लिए बेबाकी से बात करते थे. उनके समाज सेवा के प्रयास उल्लेखनीय थे. उनके निधन से गहरा दुख हुआ है. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाए हैं.

वहीं सांसद रामचन्द्र पासवान के निधन पर शोक पूर्व मूख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती और तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त किया है. साथ ही तेजस्वी यादव बोलें कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख से उबड़ने की शक्ति दें. समस्तीपुर सांसद रामचंद्र पासवान के असामयिक निधन पर बिहार के उप-मुख्यमंन्त्री सुशील कुमार मोदी ने किया शोक प्रकट किया.

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री और बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने समस्तीपुर सांसद रामचंद्र पासवान के असामयिक निधन पर दुख जताया. कांग्रेस विधायक राजेश राम ने भी रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)