
आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल : सर्वसम्मति से 10 नंबर नेहरू मार्केट के अध्यक्ष चुने गए रामचंद्र पाटीदार उन्होंने बताया मैं दूसरी बार मार्केट का अध्यक्ष बना हूं मैं मार्केट की सभी समस्याओं को दूर करूंगा पार्किंग जैसी संबंधित समस्या और स्ट्रीट वेंडरों की जो समस्या है मार्केट में उसको शासन के साथ मिलकर ठीक करूंगा उन्होंने सभी व्यापारी वासियों से निवेदन किया हमारा सहयोग करें जिससे हम एक अच्छा मार्केट बना सकें 10 नंबर मार्केट को भोपाल में 10 नंबर मार्केट के सभी व्यापारियों में खुशी की लहर हे दिनांक 18 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को 10 न नेहरू मार्केट व्यापारी संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में मार्केट के समस्त व्यापारियों ने सर्वसम्मति से रामचन्द्र पाटीदार को अध्यक्ष एवं हरीश चोइथानी को महासचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समस्त व्यापारीगण अमृत गेहलोत, विनोद खटवानी, सुनील सचदेव, राजू कामदार, एहफाज़ भाई ,मोती नंदी इत्यादि समस्त व्यापारी उपस्थित होकर समस्त व्यापारियों ने अपना विश्वास रामचंद्र पाटीदार एवं हरीश चोइथानी पर दिया। इस अवसर पर डॉ सुरजीत सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम भोपाल ने आकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की.
Dainik Aam Sabha