Tuesday , September 23 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / राम माधव का कांग्रेस पर अटैक, कांग्रेस और NC ने कश्मीर में बोया आतंक का बीज

राम माधव का कांग्रेस पर अटैक, कांग्रेस और NC ने कश्मीर में बोया आतंक का बीज

नई दिल्ली
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कश्मीर में आतंकवाद के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस और नैशनल कॉन्फ्रेंस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने शनिवार को आरोप लगाया कि इन दोनों पार्टियों ने कश्मीर में आतंकवाद का बीज बोया और पाकिस्तान ने उस हालात का फायदा उठाया। उन्होंने कश्मीर में समस्याओं के लिए नेहरू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाहने शुक्रवार को संसद में जो कहा, वह ऐतिहासिक सत्य है।

माधव ने कहा, ‘कश्मीर में समस्या नेहरू के समय में स्वतंत्र भारत की पहली सरकार की नीतियों की वजह से है।’ उन्होंने कहा कि इसके चलते जम्मू और कश्मीर के लिए अलग दर्जे की मांग ने जन्म लिया। जम्मू और कश्मीर की समस्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

कांग्रेस के आरोपों पर जवाब
कश्मीर के हालात के लिए बीजेपी-PDP अलायंस को जिम्मेदार ठहराने के कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए राम माधव ने कहा कि बीजेपी का गठबंधन तो केवल 2.5 साल सत्ता में था लेकिन कांग्रेस दशकों तक अलायंस में रही या उसके प्रॉक्सीज ने राज्य में सरकार चलाई और ऐसे में जो भी समस्या आज आप देखते हैं उसके जिम्मेदार वही हैं।

आर्टिकल 370 पर बोले, पूरी तरह से खत्म होगा
BJP के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जहां तक आर्टिकल 370 का सवाल है तो हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता सबको पता है। आर्टिकल 370 को हटाया जाना चाहिए। हम शुरुआत से ही इसके खिलाफ रहे हैं। सरकार सही समय पर आर्टिकल 370 को खत्म करने के लिए उपयुक्त कदम उठाएगी।

राम माधव ने कहा कि आर्टिकल 370 पूरी तरह से खत्म होगा जैसा कि गृह मंत्री ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया। जब इसे लाया गया था तो तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने खुद कहा था कि यह एक अस्थायी पोजिशन है और यह अपने आप खत्म हो जाएगा। यहां तक कि नेहरू भी इसे हटाना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)