Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / राजस्थान: रिटायरमेंट के दिन घर जाने के लिए अध्यापक ने बुक कराया हेलिकॉप्टर

राजस्थान: रिटायरमेंट के दिन घर जाने के लिए अध्यापक ने बुक कराया हेलिकॉप्टर

रिटायरमेंट (सेवानिवृत) के समय लोगों की कोई न कोई आखिरी इच्छा जरूर होती है कि वे अपने कार्यकाल के अंतिम दिन किसी विशेष कार्य को करें। कुछ लोग रिटायरमेंट वाले दिन बैंड बाजे के साथ कार्यालय पहुंचते हैं तो वहीं कुछ सादगी के साथ अपने कार्यकाल को समाप्त करते हैं। लेकिन राजस्थान के अलवर जिले के एक अध्यापक का रोचक मामला सामने आया है।

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के मलावली गांव निवासी वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद मीणा ने 31 अगस्त को अपने रिटायरमेंट के बाद घर जाने के लिए हेलिकॉप्टर ही बुक करवा लिया। राज्य में यह पहला मामाला है जब किसी अध्यापक द्वारा रिटारयमेंट के बाद घर जाने के लिए हेलिकॉप्टर बुक कराया गया है।

रमेश चंद मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक हैं। मीणा ने विद्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित अपने घर जाने के लिए हेलिकॉप्टर बुक किया है।

उन्होंने इसके लिए कलेक्ट्रेट सहित अन्य विभागों से अनुमति मांगी जिसके बाद सभी विभागों ने उन्हें हेलिकॉप्टर से जाने की अनुमति दे दी है। हेलिकॉप्टर से मीणा के विद्यालय से घर तक जाने में 3.70 लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसको वे पहले ही दे चुके हैं।

हेलिकॉप्टर दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर एक बजे सौराई विद्यालय पहुंचेगा। इसके बाद मीणा इस हेलिकॉप्टर में सवार होकर अपने गांव मलावली पहुंचेंगे। मीणा ने बताया कि उनकी अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर में बैठाने की इच्छा है। इसी कारण उन्होंने हेलिकॉप्टर बुक कराया है।

मीणा का एक बेटा शिक्षक है और दूसरा बेटा एफसीआई में क्वालिटी इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)