Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / बिहार के जेलों में एक साथ छापेमारी, औरंगाबाद में कई आपत्तिजनक सामान बरामद

बिहार के जेलों में एक साथ छापेमारी, औरंगाबाद में कई आपत्तिजनक सामान बरामद

औरंगाबाद :

बिहार के परिमंडल कारा में डीएम-एसपी के नेतृत्व में मारी जारी है. इसी कड़ी में औरंगाबाद में भी डीएम राहुल रंजन महिवाल, पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल, एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार, एसडीपीओ अनूप कुमार, एसपी अभियान राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानाध्यक्षों के साथ जेल में छापेमारी की गयी.

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी अभियान के दौरान अधिकारियों को आपत्तिजनक बरामद हुए हैं. जेल के विभिन्न वार्डों की तलाशी ली गयी तो अलग-अलग वार्ड से 10 मोबाइल फोन, खैनी,  गुटका, सिगरेट जैसे आदि सामान बरामद किये गये हैं.  जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने बताया कि जिन कैदियों के पास से मोबाइल बरामद हुई है उन कैदियों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

जब जिलाधिकारी से पूछा गया की सघन जांच के बाद जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंच जा रहा है, उन्होंने बताया कि पूरे मामले में जांच की जायेगी. जिन लोगों की संलिप्तता पायी जायेगी उन लोगों पर भी कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)