Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / राजपूत महापंचायत मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर का स्वागत किया गया

भोपाल / राजपूत महापंचायत मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर का स्वागत किया गया

आम सभा, भोपाल : राजपूत महापंचायत मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर का स्वागत सोनागिरि स्थित एल एस चौहान के निज निवास पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कोरोना पीड़ितों की सहायता को संकल्पित राघवेंद्र सिह तोमर ने विदिशा जिले की कुमारी प्रीति राजपूत को रुपय 21 हजार का चेक दिया गया। कुमारी प्रीति के पिता गोपाल सिंह राजपूत का कोरोना से हो गया था, कुमारी प्रीति 10 वी कक्षा की होनहार छात्रा है एवं घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनको यह सहायता प्रदान की गई।

महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना से पीड़ित ऐसे100 परिवारों को हम रुपये 21 हजार की सहायता देंगे एवं पीड़ितों की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक देवेन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि महापंचायत का मुख्य उद्देश्य सभी राजपूत संगठनों को साथ लेकर समाज के कमजोर लोगों की मदत करना है।

कार्यक्रम की शुरुवात में राघवेंद्र सिंह तोमर जी ने सोनागिरि के पार्क में वृक्षारोपण किया। इसके पूर्व महापंचायत के प्रदेश महासचिव अभय सिंह परमार ने सभी अतिथियों का स्वागत भाषण के एवं कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)