
मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलावार को संसद से देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग करने की अनुमति मांगी है। पुतिन का इस संबंध में संसद के ऊपरी सदन को लिखा गया एक पत्र पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही क्षेत्रों में रूसी सैन्य तैनाती को औपचारिक रूप प्रदान करेगा। पुतिन ने एक दिन पहले यूक्रेन के विद्रोहियों वाले इलाकों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। सैन्य बल प्रयोग की अनुमति मिलने पर यूक्रेन पर व्यापक हमला करने के लिये रूस का रास्ता साफ हो सकता है। इससे पहले, पश्चिमी देशों के नेताओं ने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पहुंच गए हैं। वहीं अमेरिका ने रूस के इस कदम को आक्रमण बताया है। माना जा रहा है कि सांसद पुतिन के अनुरोध को मंगलवार को सत्र के दौरान मंजूरी दे सकते हैं।
Dainik Aam Sabha