Saturday , February 14 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / पुणे हादसा: CM नीतीश ने बिहार के मजूदरों की मौत पर जताया शोक

पुणे हादसा: CM नीतीश ने बिहार के मजूदरों की मौत पर जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे के कोंधवा में दीवार गिरने से हुये हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा इस घटना में बिहार के कटिहार के 15 लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख तथा घायलों को 50-50 हजार अनुदान देने  की घोषणा की है। साथ ही संयुक्त श्रमायुक्त, बिहार भवन, नई दिल्ली को पुणे जाने एवं हादसे में घायल लोगों की समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से कामना की है।

महाराष्ट्र: पुणे में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से 15 की मौत

महाराष्ट्र के पुण में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पुणे के कोंढवा में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इमारत की दीवार गिरने से मलबे में अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। कोंढवा में इस हादसे के बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं और बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल तीन लोगों को मलबे में से निकाल लिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोंढवा में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि अभी कई लोग मलबे में फंसे हैं। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से दीवार गिरी है। कोंधवा इलाके में इमारत की यह दीवार झुग्गियों पर गिरी है। इस हादसे के पीछे बारिश वजह बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)