Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जनवरी तक

पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जनवरी तक

आम सभा, भोपाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जनवरी माह में 23 से 25 तक आयोजित किया जाएगा जिसमें पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को दो बूंद पोलियोरोधी खुराक दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि विकासखण्डवार स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यानगत रखते हुए माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है। जिसमें टीम ए, बी, सी, वैक्सीनेशन डिस्ट्रीब्यूशन अपने-अपने क्षेत्र हाई रिस्क एरिया का सुपरविजन प्लान तैयार कर राज्य स्तर को प्रेषित किया जाएगा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम के प्रथम दिन अर्थात 23 जनवरी 2022 को टीम बी द्वारा बूथो पर बच्चों को पोलियो ड्राप की खुराक दी जाएगी।

अभियान की शेष तिथियां अर्थात 24 एवं 25 को घर-घर जाकर इस बात का पता लगाया जाएगा कि कोई बच्चा पोलियो दवा पीने से छूटा तो नहीं है यदि ऐसा पाया जाएगा तो मौके पर स्वास्थ्य टीम के द्वारा पोलियो विमुक्ति दवा की खुराक दी जाएगी। ऐसे बच्चो की अंगुलियों एवं घरो पर निशान के साथ टेलीशीट के साथ-साथ रिपोर्टिंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)