Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के लिये जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

भोपाल / डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के लिये जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

आम सभा, भोपाल : डेंगू नियंत्रण हेतु प्रदेश भर में डेंगू नियंत्रण महा अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई। इसी तारतम्य में जिला स्वास्थ्य समिति (एनव्हीबीडीसीपी) भोपाल द्वारा जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे के नेतृत्व में डेंगू एवं मलेरिया जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया, नगर निगम व एम्बेड टीम फैमिली हेल्थ इंडिया ने संयुक्त रूप से लार्वा सर्वे और लार्वा विनिष्टिकरण की कार्यवाही की।

डेंगू जन जागरूकता रथ कार्यक्रम के अंतर्गत पिपलानी, दुर्गानगर, आनंद नगर आदि में फैमिली हेल्थ इंडिया ने नागरिकों को लार्वा विनिष्टिकरण के लिये प्रेरित किया साथ ही डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिये जागरूक किया एवं कहा कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है, हमेशा क्रीम लगाए, फुल आस्तीन के कपड़े पहने, पानी से भरे गड्डों में जला हुआ आयल अथवा मिट्टी का तेल भी डाल सकते है।

घर के अंदर अगर सात दिन से ज्यादा का पानी भरा हुआ है तो सबसे अच्छा उपाय यह है कि पानी को खाली कर दें एवं उस पात्र में पानी भरने से पहले रगड़ कर साफ करें। जगह – जगह पैम्फलेट्स चिपकाकर नागरिकों को डेंगू से बचाव के लिये संदेश दिया। राहगीरों को पैम्फलेट्स बांटकर उन्हें बताया कि अपने घर जाकर अपने फ्रीज की ट्रे एवं कूलर को जरूर देखें साथ ही अपने घरों की छतों पर जरूर देखें कहीं कबाड़ के सामान में लार्वा तो नहीं साथ ही अगर छत पर कबाड़ पड़ा हो तो उसे नष्ट करें। जिम्मेदारी हम सभी को लेना होगी, अगर हम खुद इस पहल में शामिल हों और अपने घर व आस पास से साफ सफाई जरूर करे, पानी जमा नही होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)