Thursday , March 5 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर 20 कोविड देखभाल कोच की व्यवस्था

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर 20 कोविड देखभाल कोच की व्यवस्था

भोपाल : तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के नये मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बिस्तरों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर 20 कोविड देखभाल कोच की व्यवस्था की है, जो रविवार से पूरी तरह कार्य करना आरंभ कर देंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘भोपाल, मध्य प्रदेश में भारतीय रेल द्वारा, 20 कोविड देखभाल डिब्बों की व्यवस्था की गयी है, जिसमें 320 बेड (बिस्तर) होंगे। ये डिब्बे 25 अप्रैल से पूरी तरह कार्य करना आरंभ कर देंगे।”

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर इन पृथक-वास कोच को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए भोपाल स्टेशन पर रेलवे द्वारा पृथक-वास कोच उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही भीषण गर्मी में मरीजों को बेहतर सुविधाओं के अलावा ठंडक के लिए कोच की खिड़कियों में कूलर की व्यवस्था की गई है। हालांकि अधिकारी ने बताया कि इन कोच में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है। इसलिए गंभीर मरीजों को इनमें नहीं रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)