Sunday , May 10 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भाजपा स्थापना दिवस पर भोपाल के प्रत्येक बूथ पर होंगे कार्यक्रम आयोजित

भाजपा स्थापना दिवस पर भोपाल के प्रत्येक बूथ पर होंगे कार्यक्रम आयोजित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के जिस ध्येय को लेकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को आगे बढाने का काम किया, उसी परंपरा का निर्वाह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भोपाल के प्रत्येक बूथ पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा।

जिला कार्यालय पर विशेष सजावट की जाएगी। पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सम्बोधन को सुनेंगे। इसके पश्चात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बूथ के कार्यकर्ता पार्टी के लिए दीवार लेखन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)