Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग ने बाग ग्राम का किया भ्रमण

प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग ने बाग ग्राम का किया भ्रमण

– बाग प्रिंट प्रक्रिया का किया अवलोकन

आम सभा, भोपाल। प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग श्रीमती स्मिता भारद्वाज ने धार जिले के ग्राम बाग पहुंचकर बाग प्रिंट कार्य का अवलोकन किया।उन्होंने बाग प्रिंट के मास्टर शिल्पकार राष्ट्रिय एवं अंतरष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्प गुरू मोहम्मद युसूफ खत्री बिलाल एवं अन्य शिल्पीयो से चर्चा की। श्रीमती भारद्वाज ने बाग प्रिंट को तैयार किए जाने वाले वाली प्रोसेस को समक्षा और बाग प्रिंट शिल्प कला की प्रशंषा की।

उन्होंने कहा कि बाग प्रिंट को देश दुनिया मे ओर नये डिजाइनर प्रोडक्ट बना कर पेश किए जाने की जरूरत है। इसके लिए विभाग प्रयास करेंगा। उनके साथ प्रख्यात डिजाइनर साधना व्यास भी थी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा के अधिकारी डी.के. शर्मा एवं चेनसिंह चौहान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)