Wednesday , December 17 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्यांगजनों को सशक्त करने का काम किया : विष्णुदत्त शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्यांगजनों को सशक्त करने का काम किया : विष्णुदत्त शर्मा

* प्रदेश अध्यक्ष ने दिव्यांग सशक्तिकरण खेल संदेश यात्रा का स्वागत कर शुभकामनाएं दी

आम सभा, भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में कन्याकुमारी से कश्मीर तक दिव्यांग सशक्तिकरण खेल संदेश बाइक यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के दिव्यांग पैरालम्पिक अंतर्राष्ट्रीय तैराक सतेंद्र लोहिया व उनके साथी प्रमोद धनेले व मुकुल कटारे का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनायें दी।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सतेंद्र लोहिया व यात्रा में उनके साथियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में जो काम किया है वह भारतीय राजनैतिक इतिहास में कभी संभव नहीं हुआ। मध्यप्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग पैरालम्पिक तैराक सतेंद्र लोहिया सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने और दिव्यांग जनों को खेलों के प्रति जागरूक करने कन्या कुमारी से कश्मीर तक की यात्रा पर निकले है। शर्मा ने कहा कि लोहिया देशवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इस यात्रा से न केवल दिव्यांग भाई-बहनों बल्कि आमजन को भी प्रेरणा मिलेगी।
सतेंद्र सिंह लोहिया ने बताया कि दिव्यांग सशक्तिकरण खेल सन्देश यात्रा की शुरुआत 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कन्याकुमारी से हुई है। यह यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से गुजरती हुई 1 मई को कश्मीर पहुंचेगी। इस यात्रा का उद्देश्य दिव्यांग जनों को खेलों से जोड़ना, जानकारी देना और उन्हें प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)