Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकार साथियों और उनके परिवारों के सदस्यों के COVID-19 से पीड़ित होने पर उनका पूरा इलाज करवाया जाएगा

अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकार साथियों और उनके परिवारों के सदस्यों के COVID-19 से पीड़ित होने पर उनका पूरा इलाज करवाया जाएगा

आम सभा, भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हम ये फैसला कर रहे हैं कि प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया, संपादकीय विभाग के अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकार साथियों और उनके परिवारों के सदस्यों के #COVID19 से पीड़ित होने पर उनका पूरा इलाज करवाया जाएगा ताकि वो अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

कोरोना संक्रमण के इस विकट संकट में हमारे पत्रकार साथी दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। जनमानस तक जानकारी पहुंचाते हुए कई मीडिया कर्मी संक्रमित हुए और कुछ इस बीमारी से हार गए। कोरोना संक्रमित होने वाले पत्रकार साथियों को सही इलाज मिले यह जरूरी है।

श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकार साथियों को पहले से ही पत्रकार बीमा योजना अंतर्गत इलाज की व्यवस्था है। पत्रकार कल्याण योजना में भी सहायता दी जा रही है। शासकीय अस्पताल , अनुबंधित निजी अस्पताल में सभी के लिए मुफ़्त इलाज की सुविधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)