Monday , February 9 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / प्रैक्टिकली और ई-सेल, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IITB) साथ मिलकर यूरेका! जूनियर 2021 के तहत नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप ओलंपियाड की मेजबानी करेंगे

प्रैक्टिकली और ई-सेल, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IITB) साथ मिलकर यूरेका! जूनियर 2021 के तहत नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप ओलंपियाड की मेजबानी करेंगे

– 31 अक्टूबर, 2021 को प्रैक्टिकली ऐप पर इस ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की आख़िरी तारीख़ 25 अक्टूबर है

– विजेताओं को 1.5 लाख रुपये तक का स्कॉलरशिप दिया जाएगा

नई दिल्ली : कक्षा 6-12 के छात्रों को सीखने का बेमिसाल अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किए गए भारत के पहले एक्स्पेरिएन्शियल लर्निंग ऐप, प्रैक्टिकली ने यूरेका! जूनियर के पांचवें संस्करण के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IITB) के छात्रों द्वारा संचालित एंटरप्रेन्योरशिप सेल (ई-सेल) के साथ समझौता किया है।

यूरेका! जूनियर व्यवसाय की योजना बनाने से संबंधित अपने आप में एक अनोखी प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य देश भर में कक्षा 6-12 के स्कूली छात्रों के बीच उद्यमिता, यानी एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना है। IIT बॉम्बे का ई-सेल, छात्रों द्वारा संचालित एशिया का सबसे बड़ा गैर-लाभकारी संगठन है, जो देश-विदेश के 900 से ज्यादा शहरों में 6000 से ज्यादा स्टार्टअप, 1,60,000 छात्रों, तथा 90,000 से अधिक प्रोफेशनल लोगों से जुड़ा हुआ है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना और उन्हें सहायता प्रदान करना है।

22 अगस्त, 2021 को यूरेका! जूनियर के पांचवें संस्करण का शुभारंभ हुआ था, जिसके तहत 31 अक्टूबर, 2021 को प्रैक्टिकली के टेस्ट प्लेटफॉर्म पर नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। उम्मीद है कि इसमें देश भर से हजारों छात्र अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को यूरेका! जूनियर के माइक्रोसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उन्हें प्रैक्टिकली ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ओलंपियाड में भाग लेने के लिए उन्हें ऐप पर भी रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके लिए वे माइक्रोसाइट में दर्ज किए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर सकते हैं। भाग लेने वाले छात्र ऐप पर उपलब्ध प्रैक्टिस टेस्ट के जरिए अंतिम परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। ओलंपियाड की अंतिम परीक्षा का आयोजन तीन अलग-अलग ट्रैक में किया जाएगा, जिसे कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 एवं 10, तथा कक्षा 11 एवं 12 के रूप में विभाजित किया गया है।

तीनों ट्रैक में शीर्ष 2 विजेताओं को पुरस्कार के तौर पर प्रैक्टिकली की ओर से 1.5 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। साथ ही उन्हें ई-सेल, IIT बॉम्बे की ओर से 15,000 रुपये का कुल नकद पुरस्कार भी प्राप्त होगा। इसके अलावा, तीनों ट्रैक में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले 24 छात्रों को प्रैक्टिकली के सब्सक्रिप्शन पर 50% की छूट का वाउचर दिया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले सभी छात्रों को ई-सेल, IIT बॉम्बे की ओर से प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। ओलंपियाड के लिए रजिस्ट्रेशन की आख़िरी तारीख़ 25 अक्टूबर, 2021 है।

इस साझेदारी की घोषणा करते हुए, श्रीमती चारु नोहेरिया, सह-संस्थापक एवं सीओओ, प्रैक्टिकली, ने कहा, “देश भर में सफल उद्यमियों की एक नई पीढ़ी तैयार करने के लिए ई-सेल, IIT बॉम्बे के साथ इस साझेदारी से हमें बेहद खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि प्रैक्टिकली पर उपलब्ध उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों तथा IIT बॉम्बे की गौरवपूर्ण विरासत से छात्रों को इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। मैं कक्षा 6-12 के सभी छात्रों को यही कहना चाहूँगी, कि वे आगे आएँ तथा सीखने और छात्रवृत्ति जीतने के लिए इस प्लेटफॉर्म का भरपूर लाभ उठाएँ।”

इस गठबंधन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री प्रतीक चौहान, इवेंट्स एवं पीआर हेड, ई-सेल IIT बॉम्बे, ने कहा, “हमें लगता है कि यूरेका! जूनियर के जरिए छात्रों को इस उम्र में ही एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़ी बुनियादी बातों से परिचित कराना बेहद अहम है, जिससे भविष्य में इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। रिमोट लर्निंग के इस दौर में प्रैक्टिकली के साथ साझेदारी से हमें बेहद प्रसन्नता हो रही है, और उन्होंने यूरेका!जूनियर में एक्स्पेरिएन्शियल लर्निंग टूल्स को शामिल करके अपना एक विशिष्ट स्थान बनाया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)