Sunday , January 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / डाकघर गुना संभाग के डाकघरों ने निकाली तिरंगा रैली

डाकघर गुना संभाग के डाकघरों ने निकाली तिरंगा रैली

आम सभा, गुना।

अधीक्षक डाकघर गुना संभाग में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें प्रधान डाकघर गुना एवं संभाग के अन्य डाकघरों के द्वारा तिरंगा रैली में सभी लोगों ने बढ़चढक़र भागीदारी की। प्रधान डाकघर अधीक्षक विनय श्रीवास्तव के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम किया गया।
प्रधान डाकघर गुना में यह रैली प्रधान डाकघर गुना से सुबह 10 बजे आरंभ होकर जगदीश कालोनी रोड होते हुए अंबेडकर चौराहा से वापिस प्रधान डाकघर कर्नलगंज गुना में समाप्त हुई। रैली के माध्यम से डाक विभाग द्वारा प्रत्येक नागरिक से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की और अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। इस जागरूकता रैली के माध्यम से डाक सेवा जन सेवा का संदेश भी दिया गया। यहां पर यह विदित है कि डाक संभाग द्वारा अभी तक लगभग 5000 झंडे इस अभियान के अन्तर्गत वितरित किए जा चुके हैं। इस विशाल रैली में सहायक अधीक्षक डाकघर मुख्यालय रविंद्र भार्गव, निरीक्षक द्वय गौरव रघुवंशी, राहुल जैन, पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर गुना एसएस साहू, सिस्टम मैनेजर सचेंद्र तिवारी, शिवकुमार रघुवंशी, अजय भगत सहित संभागीय कार्यालय और प्रधान डाकघर गुना का समस्त स्टाफ मौजूद था।