Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थाना कोहेफिजा पुलिस ने बलात्कार के प्रकऱण में फरार 5,000/- रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

थाना कोहेफिजा पुलिस ने बलात्कार के प्रकऱण में फरार 5,000/- रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : कोहेफिजा पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहा है एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है बता दें कि आरोपी के ऊपर ₹5000 का इनाम घोषित था मामला कुछ इस प्रकार है कि दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को फरियादिया ने रिपोर्ट करायी कि मेरे पति इसी साल इंतकाल हो गया, करीब एक साल पहले मेरी मुलाकात अंसार पिता मोहम्मद शरीफ नामक व्यक्ति से हुई थी। उसके बाद हमारी काम के सिलसिले में एक दो बार मुलाकात हुई थी फिर 15 मई 2021 को अंसार ने मुझे मिलने के बहाने से नादरा बस स्टैण्ड बुलाया था।

मेरे पहुँचने पर अंसार मुझ पर उसके साथ चलने का दबाब बनाने लगा और मुझे मेरी बेटी को मारने की धमकी की जिस डर के कारण मैं मेरी बेटी के साथ अंसार के साथ खानूगांव चली गई। उस दिन से अंसार हमे पप्पु भाई के मकान में आई.पी.सी. कालेज के पास रखने लगा। अंसार ने यही पर मेरे साथ कई बार जबरदस्ती गलत काम किया और मेरे मना करना पर मेरे साथ मारपीट की।

समाज में बदनामी के डर से मैं अंसार की रिपोर्ट किए बिना दिनाँक 15 अक्टूबर 2021 को मैं अपने घर चली गयी थी, दिनाँक 17 अक्टूबर 2021 व 18 अक्टूबर 2021 को रात्रि के समय अंसार मेरे घर पर आया और बोला मेरे साथ वापस चल नही तो तेरे और तेरी बेटी का जीना हराम कर दूँगा। उक्त रिपोर्ट पर आरोपी अंसार पिता मोहम्मद शरीफ के विरुद्द अपराध क्र.715/20 धारा 376 (2n), 323 ,506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

प्रकरण सदर आरोपी अंसार घटना दिनाँक से फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु भोपाल पुलिस द्वारा 5000/- रुपये का इनामी उद्घघोषणा कराई गयी। आरोपी को गिरफ्तार किये जाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना कोहेफिजा भोपाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी अंसार पिता मोहम्मद शरीफ उम्र 34 साल निवासी म.नं. 171 अब्बास नगर गोंदर मउ थाना गांधीनगर भोपाल को गिरफ्तार किया गया है।

बलात्कार के फरार 5000 /- रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किये जाने में थाना प्रभारी निरी. अनिल वाजपेयी, आर.3408 सै. मेहमूद आर.997 विनोद की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)