Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थाना हनुमानगंज पुलिस ने वाहन चोर गिरफ्तार कर 3 दो पहिया वाहन कीमती करीबन 2,00,000 रूपये का मशरूका किया बरामद

थाना हनुमानगंज पुलिस ने वाहन चोर गिरफ्तार कर 3 दो पहिया वाहन कीमती करीबन 2,00,000 रूपये का मशरूका किया बरामद

आम सभा, भोपाल : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन, भोपाल उपेंद्र जैन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इरशाद वली द्वारा अपहृत सम्पत्ति के मामलो मे अभियान चलाकर आरोपियो की धरपकड सुनिष्चत करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।

उक्त तारतम्य में पुलिस अधीक्षक उत्तर शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा एक सुनियोजित टीम गठित कर निर्देशानुसार कार्यवाही करने अवगत कराया गया है।

प्राप्त निर्देशो के पालन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना हनुमानगंज, भोपाल द्वारा एक सुनियोजित टीम गठित कर वाहन चोरी के मामलो मे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा व्ही.डी.पी.(व्हीकल डिटेक्शन पोर्टल) पोर्टल से वाहन की चेकिंग करने एवं संदिग्ध वाहनो की सूक्ष्मता से तस्दीक करने आवश्यक दिषा निर्देष दिए, जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 23.06.2020 को उनि. संजय दुबे के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रार्न्तगत संजय नगर ईरानी डेरे के पास से निकल रहे एक बिना नंबर पल्सर मो.सा. के चालक को रोका नाम पता पूछने पर पल्सर मो.सा.चालक ने अपना नाम मोह. सहीम खॉ उर्फ सम्मा पिता मोह.असगर खॉ उम्र 21 साल निवासी ग्राम कडमेडी थाना शमशाबाद जिला विदिशा भोपाल का होना बताया जिससें संदिग्ध पल्सर मो.सा.के दस्तावेज पेश करने कहॉ जो नही होना बताया पूछताछ करने पर संदेही पल्सर चालक उक्त पल्सर वाहन कभी किसी का कभी किसी का होना बताया मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ पर संदेही ने उक्त पल्सर वाहन हबीबगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत 10 नंबर स्टाप से साथी मोह. जुनेद पिता नजीर खान निवासी ग्राम सुलूस हलाली डैम खामखेडा हाल मुरली नगर थाना निशातपुरा द्वारा चोरी करना स्वीकारते हुए थाना क्षेत्र से दो अन्य वाहन मोह. जुनेद द्वारा चोरी कर घर के पास ही छिपा कर रखने तथा स्वयं द्वारा उक्त वाहनो का बदल-2 बदल कर उपयोग करना बताया, आरोपी मोह.असगर खॉ की निशादेही पर आरोपी मोह. जुनेद को गिरप्तार कर थाना क्षेत्र से चोरी गई मो.सा.होण्डा साईन एवं हीरो होण्डा सिडी डिलक्स भी बरामद की गई है, गिरप्तार आरोपियो को आज न्यायिक अभिरक्षा मे केन्द्रीय जेल भेपाल मे दाखिल कराया गया है।

भूमिका – वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन में की गई उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि. संजय दुबे, प्र.आर.2447 राजकुमार शर्मा, प्र.आर.749 अजीत सिंह बघेल, प्र.आर.150 जयवीर सिंह सेगर, प्र.आर.2055 रमेष शर्मा, आर.1263 सौरभ सिंह राजावत, आर.314प्रवीण सिंह ठाकुर, आर.3441 विनोद नागर, आर.335रविन्द्र सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण –

1- मोह. जुनेद पिता नजीर खान निवासी ग्राम सुलूस हलाली डैम खामखेडा हाल मुरली नगर थाना निशातपुरा।

2- अपना नाम मोह. सहीम खॉ उर्फ सम्मा पिता मोह.असगर खॉ उम्र 21 साल निवासी ग्राम कडमेडी थाना शमशाबाद जिला विदिशा भोपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)