Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थाना हनुमानगंज पुलिस ने करोंद निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

थाना हनुमानगंज पुलिस ने करोंद निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

– आरोपियो ने फरियादी से लिफ्ट मांगकर दिया था लूट की घटना को अंजाम

29 जनवरी 22 को फरियादी संदीप सेन निवासी भानपुर भोपाल ने सुल्तानिया अस्पताल से मो.सा. मे घर जाते समय राहगीर बन लिफ्ट मांगकर इतवारा छोडने का कहकर घोडानक्काश कपूर इलेक्ट्रिकल्स के पास उक्त राहगीरो द्वारा मारपीट करने व डरा धमकाकर छूरी अडाकर जेब मे रखे रूपये एवं मोबाईल तथा मो.सा. छीनने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना हनुमानगंज मे अप.क्र. 109/22 धारा 394 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले की गंभीरता को दष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त भोपाल मकरन्द देउस्कर, अति. पुलिस आयुक्त भोपाल सचिन अतुलकर एवं पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल के द्वारा अज्ञात आरोपियो की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए अपहृत मशरूका की शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।

प्राप्त निर्देश के पालन में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-3 भोपाल रामसनेही मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती बिट्टू शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए टीम गटित की गई। थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर घटना स्थल घोडानक्काश, जुमेराती, नादरा बस स्टैण्ड, भरात टाकीज, जुमेराती, इतवारा, मंगलवारा क्षेत्र के सीसीटीव्ही फुटेज संकलित कर CCTV फुटेज व टेक्निकल इन्वेस्टीगेशन की मदद से संदेहियो की पहचान सुनिश्चत कर मामले मे संदेही आरोपी विजय सेन पिता टीकाराम सेन उम्र 24 साल निवासी म.न. 1046 गैस राहत कालोनी करोद थाना निशातपुरा भोपाल की तलाश पतारशी हेतु थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा लगातार संदेही के निवास पते एवं संभावित स्थानो पर दबिश दी गई।

आरोपी पुलिस की लगातार छापामारी से डर के कारण भगता फिर रहा था जिसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी को कपिला नगर आगनबाडी के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जिस पर आरोपी ने अपने साथी सोनू प्रजापति उर्फ मटका के साथ मिलकर मो.सा. सवार के साथ घटना वारदात को अंजाम देना बताया आरोपी विजय सेन से फरियादी का अपहृत रेडमी कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया है । 

मामले मे आरोपी सोनू प्रजापति फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही है।

अपराधिक रिकार्ड- आरोपी विजय सेन के विरूद्ध थाना जी.आर.पी. हबीबगंज मे तीन चोरी, थाना निशातपुरा मे 01 लूट, 01 चोरी, 01 अवैध हथियार रखने तथा थाना छोला मंदिर भोपाल मे 01 मामला गाली गलौच कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी- आरोपी विजय सेन पिता टीकाराम सेन उम्र 24 साल निवासी म.न. 1046 गैस राहत कालोनी करोद थाना निशातपुरा भोपाल।

फ़रार आरोपी- सोनू प्रजापति।

भूमिकाः- वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि. विजय भामरे, उनि. अयाज चांदा, उनि. कंचन राजपूत, सउनि. अजीत सिंह बघेल, प्र.आर.36 सुनील तिवारी, 314 प्रवीण सिंह ठाकुर, 1351 कृपाशंकर गौतम, 807 नरेश कुमार, आर.1263 सौरभ सिंह राजावत, आर.3336 पुष्पेन्द्र सिंह जादौन, आर.3468 शैलेन्द्र सिंह चंदेल, म.आर.4006 कंचन तोमर, आरक्षक अजय तिवारी एवं सायबर टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)