Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थाना गौतम नगर पुलिस ने 2 वाहन चोर को गिरफ्तार किया. 4 दोपहिया वाहन कीमती 2 लाख रूपये की बरामद, देखे वीडियो

थाना गौतम नगर पुलिस ने 2 वाहन चोर को गिरफ्तार किया. 4 दोपहिया वाहन कीमती 2 लाख रूपये की बरामद, देखे वीडियो

आम सभा, भोपाल। थाना गौतम नगर पुलिस द्धारा डी.आई.जी.बंगला चौराहा मे वाहन चेकिंग के दौरान 2 वाहन चोर जिनके नाम निशान्त जैन पिता अजय जैन उम्र 30 साल निवासी म.न. 10 जुमेराती पुराना कबाड़खाना भोपाल एवं आमिर उर्फ अम्मू पिता शेख मतीन उम्र 24 साल निवासी म.न.5–/51 हाउसिंग बोर्ड कालोनी को पकड़ा गया। निशान्त जैन से एक स्कूटी होण्डा डियो MP04-UA-3750 जो दिनांक 11.09.18 को नगर निगम कालोनी थाना निशातपुरा क्षेत्र से चोरी गयी थी वाहन चलाते हुए पकड़ा गया जिसे जप्त किया गया।

इसी तरह आरोपी आमिर उर्फ अम्मू से एक मोटर सायकल स्पिलेण्डर MP04-QA-8155 जो दिनांक 05.09.20 को गौतम नगर कालोनी थाना गौतम नगर से चोरी गयी थी वाहन चलाते हुए पकड़ा गया जिसे जप्त किया गया। पूँछताछ के दौरान आरोपी आमिर उर्फ अम्मू ने एक एक्टिवा MP40-SA-0342 को दिनांक 29.08.20 को टूर्वा कालेज थाना निशातपुरा क्षेत्र से एवं एक हीरो पैशन मोटर सायकल MP04 AM 9493 जिसे वह दिनांक 27.10.19 को गुरूद्धारा के पीछे सब्जी मण्डी थाना हनुमानगंज क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।

आऱोपी आमिर उर्फ अम्मू के बताये अनुसार उक्त दोनो वाहनो को भी उसके निवास से जप्त किया गया। जप्तशुदा 2 वाहन थाना निशातपुरा एवं एक वाहन थाना हनुमानगंज के सुपुर्द कर आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया। एक वाहन थाना गौतम नगर अपराध से संबंधित था उक्त वाहन चोरो को पकड़ने एवं वाहनो की बरामदगी मे V.D.पोर्टल का चेकिंग के दौरान पुलिस स्टाफ के द्धारा उपयोग किया गया। जप्त शुदा वाहनो कीमत 2 लाख रूपये होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)