
आम सभा, रतलाम। मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-100 सेवा आम जनता के साथ-साथ बेजुबान वन्य प्राणियों की मदद के लिए भी तत्पर रहती है। इसी कड़ी में रतलाम जिले में डायल-100 सेवा के स्टाफ ने एफआरवी वाहन से एक नील गाय को इलाज के लिए वन विभाग तक पहुंचाया। यह नील गाय कुंए में गिर कर घायल हो गई थी।
गत गुरूवार को भोपाल स्थित डायल-100 सेवा के राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में रतलाम जिले से इस वन्य प्राणी के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर जिले से एफआरवी वाहन तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। एफआरवी स्टाफ ने गांववालों की मदद से कुंए में गिरी नील गाय को बाहर निकाला और वन विभाग के सुपुर्द किया।
Dainik Aam Sabha