Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / चंदेरी / रात दिन सेवा दे रहे पुलिस कर्मियों का किया सम्मान

चंदेरी / रात दिन सेवा दे रहे पुलिस कर्मियों का किया सम्मान

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी। पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाया, भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा ज़िला अध्यक्ष हरीबाबू राय, सत्यमेव जयते फ़ाउन्डेशन से डॉ ब्रजेन्द्र सिंह यादवभाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर ने सम्मानित किया। कोरोना वायरस के चलते रात दिन अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए राघवेंद्र सिंह सेंगर ने अपने साथियों एवं जिले से आए हुए भाजपा के पदाधिकारियों के साथ चंदेरी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी संजीव तिवारी, एसडीओपी लक्ष्मी सिंह सहित समस्त स्टाफ को फूलों की वर्षा कर एवं हार पहनाकर सभी का सम्मान किया।

कोरोना महामारी से बचाने में जुटे पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद पत्र सौंपकर सम्मानित किया। चंदेरी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर ने धन्यवाद पत्र में कहा कि भारत में कोरोना का प्रकोप विकसित राष्ट्रों की तुलना में कम है। इसका पूरा श्रेय अपने आपको जोखिम में डालकर कोरोना से बचाने में दिन रात जुटे पुलिस अधिकारी एवं उनके सभी स्टाफ को जाता है। भाजपा इन कर्मयोद्धाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)